Govt Jobs

Bank Strike: 13 दिन बैंक कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर, जानें कब रहेंगे बंद

Bank Strike: 4 दिसंबर से 11 दिसंबर तक, बिहार सहित पूरे देश में बैंकों में चरणबद्ध हड़ताल होगी। विभिन्न बैंकों के कर्मचारी अलग-अलग तिथियों पर हड़ताल करेंगे। 4 दिसंबर को पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एवं सिंध बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। बैंक कर्मचारियों ने ऑल इंडिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन की अपील पर हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक इम्पलाइज यूनियन के बिहार प्रदेश महासचिव बीके मिश्र ने बताया कि बैंककर्मियों ने ऑल इंडिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव सीएच वेंकटाचलम के निर्देश पर चरणबद्ध हड़ताल में भाग लेने का फैसला किया है।

Dearness Allowance News: सरकार ने दिया कर्मचारियों को दिया बडा तोहफा, DA में होगी 15% बढ़ोतरी

5 दिसंबर को बड़ौदा व बैंक ऑफ इंडिया, 6 दिसंबर को केनरा बैंक एवं सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, 7 दिसंबर को इंडियन बैंक व यूको बैंक, 8 दिसंबर को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व बैंक ऑफ महाराष्ट्रा और 11 दिसंबर को सभी निजी बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

जनवरी में बैंककर्मी भी क्षेत्रीय हड़ताल करेंगे। 2 जनवरी 2024 से 20 जनवरी 2024 तक चलेगा। 19 और 20 जनवरी को सभी बैंक कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल में भाग लेंगे। 2 जनवरी को तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, पुडुचेरी, अंडमान-निकोबार और लक्ष्यद्वीप में बैंक बंद रहेंगे, पंजाब नेशनल बैंक इम्पलाइज यूनियन के बिहार प्रदेश महासचिव बीके मिश्र ने बताया।

3 जनवरी को गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, दादर, दमन और दीव में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल होगी. 4 जनवरी को राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हड़ताल होगी. 5 जनवरी को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हड़ताल होगी. 6 जनवरी को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार, झारखंड, असम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button