Delhi CM Salary: दिल्ली के सीएम की सैलरी जान हो जाओगे हैरान, जानिए क्या क्या मिलेगी सुविधा
Delhi CM Salary: हर महीने मिलेगी 1.70 लाख रुपये सैलरी

Delhi CM Salary: दिल्ली की राजनीति में एक नया अध्याय जुड़ गया है। रेखा गुप्ता ने राजधानी की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद अब कई लोग जानना चाहते हैं कि इस पद पर उन्हें क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी और उनकी सैलरी कितनी होगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, दिल्ली के मुख्यमंत्री को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई विशेषाधिकार दिए जाते हैं, जिनमें सरकारी आवास, वाहन, सुरक्षा, स्वास्थ्य लाभ, बिजली-पानी की छूट सहित अन्य सुविधाएं शामिल हैं। आइए जानते हैं कि रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री (delhi chief minister) बनने के बाद क्या-क्या मिलने वाला है।
Delhi CM Salary: हर महीने मिलेगी 1.70 लाख रुपये सैलरी
मार्च 2023 में जारी आदेश के मुताबिक, दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुल सैलरी 1,70,000 रुपये प्रति माह तय की गई थी। रेखा गुप्ता को भी उतनी ही सैलरी मिलेगी। इस सैलरी में अन्य भत्ते शामिल हैं:
बेसिक सैलरी: ₹60,000 प्रति माह
विधानसभा भत्ता: ₹30,000 प्रति माह
सचिवीय सहायता: ₹25,000 प्रति माह
टेलीफोन अलाउंस: ₹10,000 प्रति माह
यात्रा भत्ता: ₹10,000 प्रति माह
दैनिक भत्ता: ₹1,500 प्रति माह
इन सभी भत्तों को मिलाकर कुल सैलरी ₹1.70 लाख रुपये हो जाती है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री को मिलेगी Z श्रेणी की सुरक्षा
रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनते ही उन्हें Z कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। यह सुरक्षा केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत दी जाती है।
Z कैटेगरी की सुरक्षा में कुल 22 सुरक्षाकर्मी होते हैं, जिनमें शामिल हैं:
निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO)
एस्कॉर्ट्स टीम
वॉचर्स
आठ स्टेटिक आर्म गार्ड
यह सुरक्षा दिल्ली पुलिस की देखरेख में होगी, जो चौबीसों घंटे तैनात रहेगी।
दिल्ली के सीएम को मिलेगी सरकारी आवास और वाहन सुविधाएं
मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता को दिल्ली में एक आलीशान सरकारी आवास मिलेगा, जिसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसमें एक बड़ा बैठक कक्ष, निजी कार्यालय, गार्डन और अन्य जरूरी सुविधाएं शामिल हैं।
परिवहन सुविधा क्या क्या होंगी
हर महीने 700 लीटर पेट्रोल मुफ्त मिलेगा।
एक आधिकारिक सरकारी वाहन उपलब्ध कराया जाएगा।
जरूरत पड़ने पर हेलिकॉप्टर की सुविधा भी दी जा सकती है।
अगर वह अपना निजी वाहन इस्तेमाल करती हैं, तो ₹10,000 प्रति माह अतिरिक्त भत्ता मिलेगा।
5,000 यूनिट तक मुफ्त बिजली भी मिलेगी।
स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाएं
मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए रेखा गुप्ता को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इसमें शामिल हैं:
सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज
रेफरल हॉस्पिटल में विशेष चिकित्सा सुविधा
नियमित हेल्थ चेकअप के लिए डॉक्टरों की टीम उपलब्ध
दवाइयां और मेडिकल टेस्ट मुफ्त
अन्य विशेष सुविधाएं
मुख्यमंत्री को कुछ अन्य विशेष सुविधाओं का भी लाभ मिलता है, जैसे:
जरूरत पड़ने पर सरकारी लोन की सुविधा
सरकारी यात्रा के दौरान विशेष विमान सेवाएं
आधिकारिक बैठकों और आयोजनों के लिए विशेष सुविधाएं
रेखा गुप्ता के पास 10 बड़े विभागों की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा कर दिया है। उनके पास सबसे अधिक 10 महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी है:
वित्त विभाग
सेवाएं विभाग
सतर्कता विभाग
राजस्व विभाग
महिला एवं बाल विकास विभाग
सामान्य प्रशासन विभाग
भूमि एवं भवन विभाग
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
प्रशासनिक सुधार विभाग
नगर विकास विभाग
नए मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता की क्या होगी प्राथमिकता?
मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता के सामने कई चुनौतियां हैं, जिनमें दिल्ली की ट्रैफिक व्यवस्था, जल संकट, प्रदूषण नियंत्रण और महिलाओं की सुरक्षा शामिल हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी सरकार इन मुद्दों को कैसे हल करती है। ये भी पढ़िये- Haryana Government: चौकीदारों की सैलरी मे बम्पर इजाफा, 4000 रुपये बढ़ा वेतन