Govt Jobs

7th pay commission Update: कर्मचारियों के लिए एक और खुशखबरी

7th pay commission Update: कर्मचारियों को केंद्रीय सरकार से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का तोहफा मिला है। केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों (Central Government Employees) के घर भाड़ा अनुदान (HRA) में जल्द ही इजाफा हो सकता है।

सरकार ने बोनस, डीए और एरियर को दिवाली (Diwali 2023) से पहले कर्मचारियों के खाते में देने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों को अभी 46% डीए मिल रहा है। डीए हाइक के बाद HRA रिविजन होना चाहिए।

आपको बताते हैं कि सरकार HRA को कब और कितना बढ़ा सकती है:

DoPT के अनुसार, कर्मचारियों के घर किराया अलाउंस को डीए (7th pay commission Update) के हिसाब से बदला जाता है। HRA की कैटेगिरी हर शहर में अलग है।

Onion Price: एक बार फिर से सबको रुला रहा प्याज, जानें कितना पहुंचा रेट

HRA की कैटेगिरी हर शहर में अलग है। वर्तमान में X, Y और Z शहर वालों को 27%, 18% और 9% HRA मिलता है।

HRA जनवरी में रिवाइज हो सकता है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, HRA सिर्फ डीए हाइक के हिसाब से रिविजन किया जाएगा। फिलहाल, अगला रिवीजन 2024 में होना चाहिए। जनवरी की शुरुआत में ही इसका इजाफा किया जा सकता है। HRA में अगला रिवीजन 3% होगा।

30% HRA हो सकता है

कर्मचारियों को फिलहाल 27% HRA मिल रहा है, जो 3% से बढ़कर 30% हो सकता है।

X कैटेगरी के केंद्रीय कर्मचारियों को 27% HRA मिल रहा है, जो 50% DA पर 30% हो जाएगा। वहीं, Y श्रेणी के लोगों के लिए 18% से 20% होगा। Z क्लास के लिए 9% से 10% होगा।

50 प्रतिशत DA होने पर क्या होगा?

आपको बता दें कि X कैटेगरी में 50 लाख से अधिक लोगों की आबादी वाले शहर शामिल हैं। Finance Department के Memoir के अनुसार, DA का 50% क्रॉस होने पर HRA 30%, 20% और 10% होगा।

3 महीने का पैसा एरियर के रूप में मिलेगा

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को हाल ही में बढ़ा दिया है।सरकार ने डीए में 4% की दर से बढ़ोतरी की है। कर्मचारियों को अब 46% डीए मिलेगा। इसके अलावा, जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने में एरियर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button