lifestyle

Diwali 2023: दिवाली पर इस समय करें पूजन, मिलेगा लाभ

Diwali 2023: दिवाली का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। कार्तिक की अमावस्या तिथि को रोशनी का पर्व दिवाली हर साल मनाया जाता है।

इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। दीपावाली के दिन शुभ मुहूर्त पर लक्ष्मी का पूजन करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

12 नवंबर 2023 को दिपावाली है। दिपावाली के दिन भगवान गणेश, कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। यही कारण है कि हिन्दू धर्म में शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। बाड़मेर के ज्योतिषाचार्य ओमप्रकाश जोशी का कहना है कि इस बार दीपावली पर सिंह और वृषभ लग्न में लक्ष्मी पूजन करने से धन लाभ होगा।

Paneer Biryani Recipe: घर पर जल्दी से बनाएं स्वादिष्ट पनीर बिरयानी, जानें रेसिपी

यह शुभ समय है पूजा करने के लिए

ज्योतिष ओमप्रकाश जोशी का कहना है कि वृषभ लग्न में लक्ष्मीपूजन करना शुभ है। 12 नवंबर 2023 को दीपावली पर वृषभ लग्न शाम 6 बजे से 7 बजे 57 बजे तक रहेगा, जबकि सिंह लग्न रात 12 बजे 28 मिनट से 2 बजे 43 मिनट तक रहेगा। यह प्रमुख और स्थिर लग्न है, जिसमें लक्ष्मी पूजन सर्वश्रेष्ठ है।

जोशी कहते हैं कि प्रदोष काल में भी लक्ष्मी पूजन कर सकते हैं। 5 बजे 46 मिनट से 9 बजे 4 मिनट तक चलेगा, और शुभ चौघड़िया 9 बजे 4 मिनट से 10 बजे 43 मिनट तक चलेगा। वह बताता है कि 2 बजे 1 मिनट से 3 बजे 40 मिनट तक श्रेष्ठ चौघड़िया में लक्ष्मी पूजन किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button