lifestyle

Delhi News : Delhi वालों को दिवाली पर दोहरी मार, पॉल्युशन के साथ जल संकट गहराया

Delhi News : त्योहारी सीजन में दिल्ली में जल संकट गहरा गया है। गंगनहर की वार्षिक बंदी की वजह से सोनिया विहार और भागीरथ जल संयंत्र में गाजियाबाद के जरिए गंगनहर से मिलने वाली 250 एमजीडी पानी की आपूर्ति बंद होने से यह हालात पनपे हैं।


Delhi Breaking News : हालांकि, दिल्ली जल बोर्ड का दावा है कि यमुना से पानी लेकर इन जल संयंत्रों को चलाया जा रहा है, लेकिन नदी के पानी में अमोनिया की मात्रा बढ़ने की वजह से ये दोनों प्लांट भी महज 30 फीसदी क्षमता पर चल पा रहे हैं। रविवार को कई इलाकों में लोग पानी के लिए भटकते नजर आए।


दूसरी ओर यमुना के जल को शोधित करने वाले अन्य प्लांट से भी अमोनिया के कारण पानी की आपूर्ति घटी है। इन सभी का असर कॉलोनियों में होने वाली पानी की आपूर्ति पर दिखने लगा है। खासतौर से पूर्वी दिल्ली के शाहदरा, सीलमपुर, बाबरपुर, मौजपुर समेत 40 से ज्यादा इलाके व दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र की कॉलोनियों, एनडीएमसी के क्षेत्रों में भी पानी का संकट ज्यादा बढ़ा है।


आधे घंटा आपूर्ति : शाहदरा क्षेत्र की हरदेव पुरी कॉलोनी में चार-पांच दिन से पानी की आपूर्ति बाधित है। कभी महज आधे घंटे पानी की सप्लाई मिल रही है तो कभी दिनभर आपूर्ति गुल रहती है। लोग नहाने तक के लिए तरस गए हैं।


गंदगी आई : गांधी नगर व आसपास के इलाके में भी लोगों को पानी की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर पहले तो पानी आ नहीं रहा है। अगर आ भी रहा है तो गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत लोग कर रहे हैं। शांति मोहल्ला निवासी जयप्रकाश बताते हैं कि शनिवार को पूरे दिन पानी नहीं आया।


बोतल खरीदनी पड़ रही : Delhi News

दिलशाद गार्डन स्थित आर ब्लॉक में निवासियों को पानी का संकट है। स्थानीय निवासी रश्मि कौशल ने बताया कि तीन चार दिन पहले से ही पानी की आपूर्ति ठीक से नहीं हो रही है। पानी समय पर नहीं आने से हमें बाहर से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। दक्षिणी दिल्ली में जंगपुरा एक्सटेंशन और कड़कड़डूमा में भी भारी परेशानी खड़ी हो गई है।

Skincare Tips: चमकदार त्वचा के लिए विटामिन के फायदे और उपयोग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button