Income Tax Saving : इस तरह बचा सकते है इन्कम टेक्स, जानें

Income Tax Saving : जब हम इनकम टैक्स रिटर्न भरते हैं, तो अक्सर हमें पछतावा होता है कि हमने अच्छे से टैक्स योजना क्यों नहीं बनाई। आपके पास पूरे साल टैक्स प्लानिंग का मौका होता है।
हम टैक्स बचाने की कोशिश करते हुए कई अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। हालाँकि ये तरीके बहुत अलग नहीं हैं, लोग अक्सर टैक्स योजना बनाते समय इन बातों को नहीं देखते। ऐसे ही तरीके हम यहां आपको बता रहे हैं।
शादी के उपहार
शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन को बहुत सारे गिफ्ट मिलते हैं, चाहे वे उत्पाद, कैश या चेक हों। गिफ्ट में कम कीमत वाली चीजों से लेकर बहुत महंगी चीजें भी हो सकती हैं, जो टैक्स के अधीन होते हैं। लेकिन इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 56(2) के तहत शादी में मिले तोहफों पर छूट मिलती है। इन उपहारों पर छूट का दावा कर सकते हैं।
Money saving tips : ये 31 साल की महिला है करोड़पति
माँ-बाप के नाम पर दान
देश भर में वरिष्ठ नगरों को टैक्स बेनेफिट्स मिलते हैं। तो आप अपने पैरेंट्स को पैसे गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं, जिससे वे अपनी आय में कमी ला सकें। उन्हें सीनियर सिटीजन स्कीम या सीनियर सिटीजन एफडी में निवेश करने से टैक्स छूट मिल सकती है।
स्वस्थ जीवन पर खर्चे
टैक्स बचाने के लिए आप अपने पैरेंट्स की चिकित्सा पर खर्च कर सकते हैं। 25,000 रुपये तक की छूट को सेक्शन 80D में क्लेम कर सकते हैं। यदि आप अपने पैरेंट्स के नाम पर मेडिकल इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे हैं, तो आप अलग-अलग छूटों का लाभ उठाने के लिए भी योग्य हैं।
दान करके
दान या चैरिटी करके भी आप टैक्स बच सकते हैं। आपको कुछ डोनेशन पर 100% डिडक्शन मिलता है, तो कुछ पर 50%। हालाँकि, आपको ये छूट सिर्फ कैश या चेक में भुगतान करने पर मिलती है।