Govt Jobs

Crude Oil की कीमतों में आई तेजी, जाने नए रेट

Crude Oil: फिलीस्तीन और इजरायल के बीच जंग अभी भी जारी है। कच्चे तेल की कीमतों पर इजरायल-हमास युद्ध का प्रभाव दिखाई देता है। इज़राइल-हमास युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमतें 4.5 प्रतिशत से अधिक बढ़ी हैं। कच्चे तेल की सप्लाई भी मुश्किल हो सकती है।

भारत और इजरायल का कारोबार कितना है?

आपको बता दें कि हमास हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतों में चार फीसदी से अधिक का उछाल हुआ है। Expert के अनुसार, इजरायल का भारत के साथ कारोबार 10 बिलियन डॉलर से थोड़ा अधिक है। साल 2023 में इजरायल का आयात 2.3 बिलियन डॉलर था और निर्यात 8.5 बिलियन डॉलर था।

Today Gold-Silver Price: सोना हुआ एक बार महंगा, जानें आज के रेट

कच्चे तेल का भाव क्या है?

इस समय, यह युद्ध पश्विच पूरे एशिया में फैल चुका है। इसमें बहुत से अन्य देश भी शामिल हो सकते हैं। वर्तमान में कच्चे तेल की कीमत 4.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 86.17 डॉलर प्रति बैरल पर है। जबकि ब्रेंट क्रूड 3.80 प्रतिशत की तेजी से 87.79 डॉलर प्रति बैरल पर है।

700 से ज्यादा इज़राइलियों ने अपनी जान गंवाई

आपको बता दें कि इजरायल पर सबसे घातक हमला होने के बाद, इज़राइल में सैनिकों सहित 700 से अधिक लोग मारे गए हैं। इसके अलावा, करीब २००० से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जवाबी हमले में भी करीब 450 लोग मारे गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button