7th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों को DA में बढ़ोतरी का मिलेगा तोफा

7th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए इस बार की दिवाली और भी रोशन हो सकती है, जिससे उनके वेतन में भारी इजाफा होगा।
दरअसल, उम्मीद है कि केंद्रीय सरकार अपने कर्मचारियों को DA Hike (महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी) का तोहफा दे सकती है। यह पहले दशहरे तक घोषित होने की उम्मीद (7th Pay Commission) थी, लेकिन रिपोर्टों के अनुसार सरकार दिवाली पर केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। इस बार डीए को चार फीसदी बढ़ाया जा सकता है।
महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत बढ़ा!
नरेंद्र मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत का इजाफा (4% DA Hike) करती है, तो यह वर्तमान 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा। DA में बढ़ोतरी के साथ कर्मचारियों की सैलरी भी बढ़ेगी। सरकार ने अभी तक कर्मचारियों के DA में इजाफे को लेकर कोई बयान या टिप्पणी नहीं दी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कर्मचारियों को पूरी उम्मीद है कि सरकार इस दिवाली एक और डीए हाइक घोषित कर सकती है।
Indian Railways Food Stall: फूड स्टॉल खोलने के लिए करना होगा ये काम
केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते में हर साल दो बार संशोधन होता है।
जो जनवरी और पहली जुलाई से लाभ देता है। सरकार ने 2023 के लिए पहला संशोधन करते हुए 24 मार्च, 2023 को DA Hike घोषित किया. 1 जनवरी, 2023 से कर्मचारियों और पेंशनर्स को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। बाद में, केंद्र ने कर्मचारियों को मिलने वाले 38% डीए को 4% बढ़ाकर 42% कर दिया। अगर सरकार दिवाली पर महंगाई भत्ता बढ़ाती है, तो कर्मचारियों को 1 जुलाई 2023 से इसका लाभ मिलेगा।
महंगाई के आधार पर निर्णय: कर्मचारी लगातार 4 प्रतिशत DA Hike की मांग कर रहे हैं और मीडिया रिपोर्ट्स में भी 3 से 4 प्रतिशत DA Hike की मांग की गई है।
Media reports बताते हैं कि महंगाई भत्ते में 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, और कर्मचारी लगातार 4 प्रतिशत DA Hike की मांग कर रहे हैं। डीए कर्मचारियों की सैलरी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसमें मिलने वाले इजाफे का सीधा असर कर्मचारियों की सैलरी पर पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे निर्धारित करने का प्रक्रिया क्या है? तो बता दें कि सरकार महंगाई दरों को देखते हुए कर्मचारियों की डीए में बढ़ोतरी करती है। महंगाई के साथ कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की उम्मीद इसके लिए, सीपीआई-आईडब्ल्यू (CPI-IW) के आंकड़ों को मानक के तौर पर देखा जाता है।
जुलाई 2023 में CPI-IW 3.3 प्वाइंट बढ़कर 139.7 था। यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में करीब 0.9% अधिक था। जून 2023 में 136.4 और मई 2023 में 134.7 था। अगस्त में 0.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और फिर 139.2% पर आ गया है। लेकिन ये अभी भी मई-जून की तुलना में बहुत अधिक है। ऐसे में सरकार भी 4 की जगह 3 फीसदी हाइक दे सकती है, यानी महंगाई भत्ता 42 से 45 प्रतिशत हो सकता है।